लखनऊ, जनवरी 30 -- यूपी पावर कॉरपोरेशन के आदेश के तहत सेवानिवृत्त कार्मिकों की सुविधाओं के लिए व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब लखनऊ मध्य क्षेत्र के सभी सेवानिवृत्त या जल्द रिटायर होने वाले कर्मियों के पेंशन, पारिवारिक पेंशन, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और जीपीएफ जैसे सभी महत्वपूर्ण कार्य अधिशासी अभियंता (हेल्पडेस्क) करेंगे। मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल ने बताया कि सभी संबंधित कार्य जैसे सेवा सत्यापन, अदेयता प्रमाण पत्र और सेवा अभिलेखों का संरक्षण अब नींबू पार्क चौक स्थित कार्यालय से संचालित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.