बलिया, फरवरी 10 -- बांसडीह (बलिया)।भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त अधिकारी से अपने ही नाती ने साढ़े छह लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। वार्ड नंबर 13 (पूरब टोला) निवासी 85 वर्षीय उमाशंकर सिंह अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। उनका बेटा भिलाई में प्रबंधक है। बुजुर्ग दंपति बैंक संबंधी व अन्य कार्यों के लिए अपने भतीजा के पुत्र आर्यन सिंह पर भरोसा करते थे। पीड़ित के अनुसार आर्यन मदद के बहाने अक्सर बाबा का मोबाइल फोन लेता था। उसने मोबाइल में चोरी से यूपीआई एप्स इंस्टॉल कर लिया। आरोप है कि आर्यन ने 30 सितंबर से 30 जनवरी के बीच कई किस्तों में छह लाख चालीस हजार लाख रुपया अपने और अपने दोस्तों के खातों में ट्रांसफर कर लिया। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर उमाशंकर सिंह ने बैंक जाकर स्टेटमेंट निकलवाया। ज्यादा रूपया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.