रिटायर फौजी ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को उड़ाया, मौत
कानपुर, अगस्त 23 -- कानपुर, दक्षिण संवाददाता। बर्रा में रिटायर फौजी ने डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर जान दे दी। बेटे से डोसा और बताशे का आर्डर करवाने के चंद सेकेंड के बाद उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। फौज से 13 साल पहले रिटायर होने के बाद से वह कानपुर देहात स्थित एक बैंक में गार्ड की नौकरी कर रहे थे। परिजनों ने पुलिस पूछताछ में बंदूक की सफाई करते समय गोली चलने की बात बताई है। चर्चा है कि उन्होंने अवसाद में जान दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बर्रा दामोदर नगर निवासी 55 वर्षीय रामबाबू राजपूत फौज से रिटायर हुए थे। परिवार में पत्नी संतोषी, बेटी नेहा और इकलौता बेटा सूरज है। सूरज ने बताया कि पिता कानपुर देहात के पुखरायां स्थित स्टेट बैंक शाखा में गार्ड की नौकरी कर रहे थे। पिता पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर अवसाद में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.