रिटायर फौजी ने नए यमुना ब्रिज से छलांग लगाकर दी जान
प्रयागराज, मई 19 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रिटायर फौजी ने नए यमुना ब्रिज से छलांग लगाकर जान दे दी। पुल पर मिले बाइक के आधार पर पहचान और शव को बाहर निकालकर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मानसिक तनाव से ग्रसित होकर रिटायर फौजी असदुल्लाह के आत्महत्या करने की बात सामने आई है।उतरांव थानाक्षेत्र के जलालपुर के 45 वर्षीय असदुल्लाह सेना से सेवानिवृत्त होकर घर पर ही रहते थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। असदुल्लाह सोमवार को बाइक लेकर घर से निकले और नए यमुना पुल पर पहुंचे। पुल पर बाइक खड़ी करने के बाद असदुल्लाह से यमुना में छलांग लगा दी। राहगीरों के शोर मचाने पर जल पुलिस प्रभारी रविंद्र नाथ ने गोताखोरों की मदद से शव को रेस्क्यू कर बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक असदुल्लाह की मौत हो चुकी थी। इधर, घटना की जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.