कानपुर, मई 28 -- रूरा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर बीती 7 मई को एक शव झाड़ियों में पड़ा मिला था। इसकी शिनाख्त सेवानिवृत्त फौजी के रुप में हुई। थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आई थी। मामले में मृतक के परिजनों ने उसके साथी पर अत्यधिक शराब पिलाकर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।     मंगलपुर थाना क्षेत्र के कटरा गांव के रहने वाले सेवानिवृत्त फौजी चालीस वर्षी अखिलेश तिवारी ने बीती 30 अप्रैल को अपनी पेंशन के 26 हजार रुपए निकाले थे और 1 मई को गांव के रहने वाले बड़े राठौर के साथ सुबह कानपुर कैंटीन गए थे। बड़े राठौर तो शाम को घर आ गया लेकिन अखिलेश की घर वापसी नहीं हुई। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। बीती 7 मई को रूरा में झींझक रोड पर झाड़ियों ...