कानपुर, मई 7 -- रूरा, संवाददाता। कस्बे में झींझक रोड स्थिति सतगुरु कोल्ड स्टोरेज के पास झाड़ियों में बीते बुधवार को एक युवक शव झाड़ियों में पड़ा मिला था,जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था और एआई से फोटो बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी शिनाख्त की जा रही थी।

शव की पहचान गुरुवार को पहुंचे उसके परिजनों ने उसकी शिनाख्त कर ली है। मंगलपुर थाना क्षेत्र के गांव कठरा के रहने वालेचालीस साल के अखिलेश तिवारी पुत्र राधेश्याम सेना से वर्ष 2017 में रिटायर्ड हो चुके थे। बीती 1 मई को वो अपने घर से कानपुर जाने की बात कह कर गांव के रहने वाले बड़े राठौर के साथ निकले थे। शाम को बड़े राठौर घर आ गया था लेकिन अखिलेश देर रात तक घर नहीं लौटे परिजन उनकी तलाश में जुटे हुए थे,लेकिन उनका कोई पता नहीं चल रहा था।

पुलिस की कार्रव...