रिटायर फार्मासिस्ट के घर में हुई चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार
बलिया, जून 30 -- बलिया, संवाददाता। रसड़ा नगर पालिका परिषद के आजाद नगर कालोनी में रिटायर फार्मासिस्ट के घर में हुई चोरी का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी के सामान संग दो आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद रसड़ा पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।मूल रुप से रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के जाम निवासी शैलेश सिंह चीफ फर्मासिस्ट के पद से सेवानिवृत्त है। वह रसड़ा शहर के आजाद नगर कालोनी में मकान बनाकर रहतें हैं। 25 जून को वह मकान में ताला बंद कर परिवार के साथ वाराणसी चले गये। इसी बीच मौका देखकर शुक्रवार की रात पहले चोर कमरों का ताला तोड़कर उसमें मौजूद सोने-चांदी के गहने, नगदी और अन्य कीमती सामान समेटकर फरार हो गये। अगले दिन शनिवार की सुबह आसपास के लोगों की नजर टूटे ताले पर पड़ी तो उन्होंने मामले से शैलेश को अवगत कराया। इसके बाद वह वाराण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.