प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 28 -- मानिकपुर। थाना क्षेत्र के करेंटी गांव निवासी प्रवीण कुमार मिश्र ने पुलिस को तहरीर दी। उसके 78 वर्षीय पिता शिव शंकर मिश्र 25 फरवरी की शाम अपने बहन के घर आयोजित शादी में तिवारीपुर गांव जा रहे थे। जैसे ही वह गांव के सामने पहुंचे, तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। शिव शंकर के बेटे प्रवीण कुमार मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने वाहन नंबर से अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.