प्रयागराज, जून 24 -- प्रयागराज, संवाददाता। एक सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक ने बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और 30 लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाते हुए दामाद समेत उसके परिवार के छह लोगों के खिलाफ मुट्ठीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।नैनी निवासी रिटायर डीएसपी रमाकांत यादव के मुताबिक उनकी बेटी रीमा यादव की शादी 2010 में मुट्ठीगंज निवासी रवि यादव से हुई थी। आरोप है कि रवि को शराब व जुए की लत लग गई, जिससे वह लाखों रुपये हार गया और उसकी नौकरी भी चली गई। उसने पत्नी के करीब 15 लाख रुपये के गहने बेच दिए और फिर कर्ज चुकाने के लिए पिता से 30 लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगा। रवि शराब पीकर आए दिन पत्नी के साथ मारपीट, गालीगलौज करता था और उसके चेहरे पर थूकता था। विरोध पर जान से मारने की धमकी देता था। आरोप है कि उसके इन कार्यों म...