रिटायर जेई ने झगड़े में बेटे को मारी गोली, असलहा लेकर खुद पुलिस के पास पहुंचा
वाराणसी, अक्टूबर 3 -- यूपी के वाराणसी में पिता ने ही बेटे को मारने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि ककरमत्ता न्यू कॉलोनी स्थित लोहित रेजिडेंसी अपार्टमेंट में शुक्रवार को पिता और पुत्र के बीच विवाद हो गया। विवाद पहले हाथापाई में बदला फिर इसी बीच रिटायर जेई पिता ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दी। पुत्र जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पिता खुद ही असलहा लेकर पुलिस के पास पहुंचा। घटना की जानकारी होने पर भेलूपुर पुलिस ने आरोपी पर हत्या के प्रयास और आयुध अधिनियम में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार लोहित रेजिडेंसी में बिंदा कुमार सिंह, उनकी पत्नी प्रतिमा सिंह और बड़ा पुत्र 35 वर्षीय प्रवीण कुमार सिंह रहते हैं। बिंदा अरुणाचल प्रदेश में लोक निर्माण विभाग में अवर अभियंता पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.