मुजफ्फरपुर, मई 19 -- ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर श्याम नगर के रहने वाले रिटायर जूनियर इंजीनियर वीरेंद्र प्रसाद सिंह के खाते से साइबर शातिरों ने 45 हजार रुपये उड़ा लिए। सोशल मीडिया पर एक फर्जी विज्ञापन के झांसे में आए वीरेंद्र को अपनी गाढ़ी कमाई से हाथ धोनी पड़ी। शातिरों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नाम का सहारा लेकर वारदात को अंजाम दिया है।घटना को लेकर पीड़ित ने मंगलवार को सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया पर उन्हें सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के लोगो के साथ एक विज्ञापन दिखा। उसमें लिखा था कि बैंक के खाता धारकों और पेंशन भोगियों के लिए एक विशेष कार्ड बनाने को रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- इस बैंक का डेबिट कार्ड यूज करने वाले ग्राहकों के लिए एक अच्छी और...