देहरादून, मई 20 -- देहरादून। हाईकोर्ट के रिटायर जज कांता प्रसाद निवासी गढ़ विहार, मोहकमपुर की सीएनजी कार में बुधवार दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। कार सीएनजी की थी। ऐसे में टैंक में हादसे का डर बना। अग्निशमन अधिकारी देहरादून किशोर उपाध्याय ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर टेंडर मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। वहीं सुबह के वक्त सिद्ध विहार नेहरुग्राम में बिजली पोल में लगी आग को भी अग्निशमन विभाग की टीम ने काबू पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...