आरा, अप्रैल 25 -- आरा। बिहिया प्रखंड के गौरा गांव निवासी धनश्याम ठाकुर के निधन पर पकड़ी में भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट के जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर ठाकुर की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई। भुनेश्वर ठाकुर ने कहा कि वे दिल्ली सरकार में चीफ विजिलेंस अधिकारी के पद पर रहते हुए कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा देते रहे। साथ ही सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कई पुस्तकों की रचना की, जिनमें से कुछ प्रकाशित हो चुकी हैं और कुछ प्रकाशनाधीन हैं। निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक रामाकांत ठाकुर, सीडी शर्मा, डॉ. हरेंद्र पांडे, प्रह्लाद राय, सूर्यकांत पांडे, रामदेव ठाकुर, रघुवंश मणि, मिथलेश कुशवाहा, उदय सिंह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष हाकिम प्रसाद, जिला परिषद सदस्य वंदना राजवंशी, पू...