गोरखपुर, फरवरी 27 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता कैंट इलाके में रहने वाली 64 वर्षीय रिटायर चिकित्साधिकारी को आठ दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर जालसाजों ने 1.58 करोड़ रुपये हड़प लिए। जालसाजों ने एटीएस और एनआईए और ईडी के अधिकारी बनकर वीडियो कॉल की। डॉक्टर से कहा कि उनका मनी लांड्रिंग में नाम आया है। इतना सुनते ही पूर्व अधिकारी डर गईं और जालसाजों के इशारे पर निर्देश फॉलो करने लगीं। जालसाजी का अहसास होने पर डॉक्टर ने बुधवार को साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया। जानकारी के मुताबिक, कैंट इलाके में रहने वाली पूर्व चिकित्साधिकारी वर्ष 2018 में सेवानिवृत्त हुई थीं। पति के निधन के बाद अकेली रहती हैं। एक बेटे की मौत हो चुकी है, जबकि दूसरा बाहर रहता है। उन्होंने बताया कि 13 फरवरी 2026 को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एटीएस, एनआईए और ई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.