दुमका, जनवरी 12 -- दुमका प्रतिनिधि। दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुसुमडीह गांव स्थिति एक रिटायर कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व अन्य सामानों की चोरी हो गई। चोरी की यह घटना शुक्रवार को देर रात की है। अनुमान लगाया जा रहा है कि घर से करीब 5 लाख के जेवरात व अन्य सामानों की चोरी हुई है। इस संबंध में रिटायर कर्मी की बहन संतोषिणी मरांडी ने मुफस्सिल थाना में चोरी की लिखित आवेदन दी है। बहन ग्रांट स्टेट मुहल्ले में रहती है। भाई निर्मल मरांडी 9 जनवरी को मेन गेट में ताला लगाकर रांची अपने बच्चों के पास चले गए थे। घर की चाभी बहन को दे दी गई थी। बहन शनिवार को जब भाई के घर पहुंची तो देखा कि सीढ़ी का ग्रिल खुला हुआ है। अंदर जाकर देखा तो सारे कीमती सामान गायब हो गए थे। सभी कमरों की लाइटें जल रही थीं और अलमारियों के लॉकर टूटे हुए थे। सामान पूरे घर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.