रिटायर कर्मी का स्वास्थ्य कार्ड नहीं मिलने पर रोकी ट्रांसपोर्टिंग
धनबाद, जून 25 -- बस्ताकोला क्षेत्र के भेड़ाकाटा बंगाली कोठी निवासी सेवानिवृत्त बीसीसीएल कर्मी गोपी गोप (67 वर्ष) का मंगलवार की शाम अचानक ब्रेन हेमरेज हो गया। सेवानिवृत्ति के बाद सभी मापदंड पूरे करने के बावजूद बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा उनका मेडिकल कार्ड (स्वास्थ्य कार्ड) नहीं बनाया गया था। इस कारण समय पर उनका कैशलेस इलाज शुरू नहीं हो सका। परिजनों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। प्रबंधन की इस लापरवाही के विरोध में नाराज स्थानीय लोगों ने बुधवार को राजापुर में कोयला ट्रांसपोर्टिंग का कार्य पूरी तरह ठप कर दिया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे बीरू दास ने आरोप लगाया कि बस्ताकोला क्षेत्र के दर्जनों सेवानिवृत्त कर्मियों का स्वास्थ्य कार्ड अधिकारियों की शिथिलता के कारण लंबित है। चक्का जाम की सूचना पर बस्ताकोला महाप्रबंधक ने एक अधिकारी को राजापुर कोल डंप भेजा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.