कानपुर, जनवरी 21 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयकों का भुगतान समय से करना सुनिश्चित हो। कर्मचारियों से जुड़ी लंबित ऑडिट आपत्तियों का निस्तारण समय से करा लें ताकि किसी कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के बाद परेशान न होना पड़े। यह दिशा-निर्देश नगर आयुक्त ने दिए। बुधवार को वह नगर निगम के सेवानिवृत्त एवं सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों से संबंधित देयकों, पेंशन एवं अन्य सेवानिवृत्ति लाभों के प्रकरणों की समीक्षा कर रहे थे। समीक्षा में यह तथ्य संज्ञान में आया है कि कतिपय प्रकरणों में लेखा परीक्षण (ऑडिट) आपत्तियों के कारण नियमानुसार आवश्यक कार्रवाइयों में विलंब हो रहा है, जिसके परिणामस्वरूप कर्मचारियों को उनके वैधानिक देयकों के भुगतान में अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नगर आयुक्त ने लंबित ऑडिट आपत्तियों का गुण...