झांसी, नवम्बर 26 -- रिटायर कर्मचारी के साथ ठगी करने वाली शातिर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 25 लाख ठगने के मामले में महक कंपनी की डायरेक्टर डॉली श्रीवास्तव को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। वो लंबे अर्से से फरार थी। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। बुधवार को डॉली किसी काम से झांसी आई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसको प्रेमनगर से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले 4 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपियों ने बीएचईएल के रिटायर्ट कर्मचारी खेमचन्द शर्मा से 25 लाख रुपए ठग लिए थे। पीड़ित ने 23 फरवरी 2021 को प्रेमनगर थाना में केस दर्ज कराया था। तब से पुलिस डॉली श्रीवास्तव की तलाश में जुटी थी। गिरफ्तारी के बाद पीड़ित खेमचन्द शर्मा ने एसएसपी से मिलकर पुलिस का आभार जताया है। पीड़ित खेमचंद्र शर्मा प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नैनागढ़ स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.