लखनऊ, मार्च 8 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता गोमती नगर स्थित नेहरू इन्क्लेव में रविवार को उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण डिप्लोमा इंजीनियर संघ सेवा निवृत्त के रिटायर इंजीनियरों की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। समारोह में प्रांतीय अध्यक्ष इं. अशोक कुमार सिन्हा, प्रांतीय महासचिव इं. एसआर सिंह और वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं. एसएन सिंह सहित कई वरिष्ठ इंजीनियर मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान होली गीतों और हास्य-परिहास का भी दौर चला, जिससे माहौल और भी रंगीन हो गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी मेलजोल और संगठन की एकजुटता मजबूत होती है। होली का पर्व प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक है, जिसे सभी को मिलजुल कर मनाना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.