गोरखपुर, फरवरी 26 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। कैंट इलाके में रहने वाली 64 वर्षीय रिटायर आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजुला श्रीवास्तव को आठ दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर जालसाजों ने 1.58 करोड़ रुपये हड़प लिए। जालसाजों ने एटीएस और एनआईए और ईडी के अधिकारी बनकर वीडियो कॉल की। डॉक्टर से कहा कि उनका मनी लांड्रिंग में नाम आया है। इतना सुनते ही डॉक्टर डर गईं और जालसाजों के इशारे पर निर्देश फॉलो करने लगीं। जालसाजी का अहसास होने पर डॉक्टर ने बुधवार को साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया। जानकारी के मुताबिक, कैंट इलाके में रहने वाली डॉ. मंजुला वर्ष 2018 में सेवानिवृत्त हुई थीं। पति के निधन के बाद अकेली रहती हैं। एक बेटे की मौत हो चुकी है, जबकि दूसरा बेटा गुजरात में रहता है। उन्होंने बताया कि 13 फरवरी 2026 को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाले...