लखनऊ, जनवरी 7 -- साइबर जालसाजों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर मंगलवार दोपहर सिंधु नगर में रहने वाले 70 वर्षीय रिटायर बैंक अफसर इंद्रजीत सिंह को वीडियो कॉल कर डिजिटल अरेस्ट कर लिया। रात आठ बजे तक उन्हें अरेस्ट रखा। कई नंबरों पर पोर्न वीडियो भेजने का हवाला देकर गिरफ्तारी की धमकी दी। लघुशंका के बहाने वृद्ध किसी तरह बाहर निकले। उन्होंने पुलिस और रिश्तेदारों को फोन कर सूचना दी। एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर भेजा। डरे सहमे इंद्रजीत सिंह उन्हें कमरे में ले गए। वहां जालसाज वीडियो कॉल पर थे। पुलिस को वर्दी में देखते ही जालसाजों ने काल काट दी। पुलिस ने वापस फोन किया तो नहीं लगा। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि नंबर को सर्विलांस की मदद से ट्रेस किया जा रहा है। इंद्रजीत सिंह बैंक ऑफ बड़ौदा से सेवानिवृत्त अफसर हैं। उनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.