हरदोई, अप्रैल 17 -- सण्डीला। संडीला कोतवाली क्षेत्र में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। रिटायर रेलवे विभाग के अधिकारी के घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी हो गई। गृहस्वामी ने करीब 80 लाख के जेवर समेत नगदी चोरी की बात कही है। वहीं, पुलिस घटना संदिग्ध मान रही है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। फत्तेपुर मजरा टिकरा कला निवासी रामेन्द्र सिंह रेलवे में चीफ टिकट इंस्पेक्टर के पद से रिटायर हैं। उनके परिवार में उनके दो बेटे हैं। इसमें शिवेंद्र प्रताप सिंह मुरादाबाद में केनरा बैंक में मैनेजर हैं। दूसरा बेटा निर्भय प्रताप सिंह और बेटी अंशिका सिंह हैं। घटना के समय घर पर रामेन्द्र सिंह, उनकी पत्नी गीता और बेटी थी। पत्नी गीता ने तहरीर में बताया कि 19 अप्रैल को उनके पति और बेटे को एक तिलक समारोह में जाना था। बहू होली में आई थी। उसका मंगलसूत्र घर पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.