बलिया, अप्रैल 18 -- बलिया। पेंशनर भवन में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन सेवा निवृत्त कर्मचारी, अधिकारी कल्याण समन्वय समिति की ओर से किया गया। इस दौरान रिटायर सहायक कोषाधिकारी धर्मनाथ गोस्वामी को समिति के सदस्यों ने स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र देकर तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया। वहीं 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले संगठन के सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दूबे बीएन पांडे, अविनाश उपाध्याय आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...