मधुबनी, मार्च 21 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। अपराधियों ने एक हेडमास्टर के घर को निशाना बना कर लाखों रुपये मूल्य बराबर के गहने गायब कर दिये। मधवापुर थाना क्षेत्र के बैरवा गांव में शुक्रवार की आधी रात के बाद की घटना है। चोरों ने छत के रास्ते आंगन में घुस कर सोने चांदी के गहनों पर हाथ साफ किये। फिर घर का मेनगेट खोल कर वहां से चंपत हो गये। घर के लोगों को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह जगने के बाद मिली। मधवापुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले का जायजा लिया। पीड़ित गृहस्वामी सह पूर्व एचएम घनश्याम यादव और उनकी पत्नी रेखा देवी ने बताया कि 10 भर सोना, 50 भर चांदी और 50 हजार रुपये नगद की चोरी हुई है। जिन तीन कमरों में चोरी हुई, उनमें कोई नहीं सोया था। उनमें ताले भी नहीं लगे थे। ट्रंक में लगे तालों की कुंडी उखाड़ कर चोरी की गयी। थानाध्यक्ष हर्षराज ...