चम्पावत, फरवरी 9 -- टनकपुर। सैलानीगोठ के रिटायर्ड हवलदार इंद्र चंद का निधन हो गया है। 79 वर्षीय इंद्र चंद कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। सैलानीगोठ गांव से लगे शारदा नदी में उनके पुत्र चंद्री चंद राजपूत राजू ने मुखाग्नि दी। इंद्र चंद सेना में हॉकी, फुटबॉल बॉक्सिंग के खिलाड़ी रहे थे। उनके निधन पर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, सूबेदार त्रिलोक चंद, सूबेदार सुरेश चंद, हवलदार दिनेश चंद, हरीश हैसियत, दशरथ चंद, प्रेम चंद आदि ने शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.