रामपुर, दिसम्बर 12 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में भाजपा नेता के पिता व रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी की गोली लगने से हुई मौत के मामले में परिवार समेत कई लोगों से पूछताछ की गई है। वहीं, पुलिस भी इस मौत हो आत्महत्या मान रही है। इस मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है। दस नवंबर को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पुराना गंज मंडल के नगर उपाध्यक्ष शाह फैसल रहीम के पिता शहर कोतवाली क्षेत्र में बजरिया मुल्ला जरीफ निवासी अब्दुल रहीम का गोली लगा शव मिला था। जिस पर परिजनों ने आरोप लगाते हुए एक करोड़ आठ हजार रूपए को लेकर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया था। जिस पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया था। बाद में इस मामले की विवेचना एसपी विद्या सागर मिश्र ने क्राइम ब्रांच को सौंप दी थी। जिस पर विवेचक ने केस डायरी को पढ़ा और विवेचना को शुरू किया। विवे...