प्रयागराज, मार्च 30 -- नैनी। पूर्व सैनिक संगठन वेटरेंस इंडिया के बैनर तले सोमवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर रिटायर सैन्यकर्मियों ने प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि चाका शक्तिनगर स्थित रहने वाले एक रिटायर फौजी पर नैनी पुलिस ने माफियाओं की मिलीभगत से फर्जी मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा और उनकी जमकर पिटाई की। पूर्व सैनिक दिलीप कुमार सिंह का क्षेत्र के रहने वाले एक पक्ष से पुराना जमीन का विवाद चल रहा है। जिसे लेकर दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर भी दर्ज कराई जा चुकी है। प्रदर्शन करने वाले में दर्जनों रिटायर्ड सैन्य कर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.