सुल्तानपुर, दिसम्बर 5 -- गोसाईगंज,संवाददाता। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के भरथीपुर गांव में गुरुवार देर शाम दबंगों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला बोल दिया। जिसमें रिटायर्ड सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ लूट, जानलेवा हमला, घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाक्षेत्र भरथीपुर निवासी रानी सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि देर शाम करीब साढे सात बजे विपक्षी सौरभ सिंह उर्फ प्रिंसू,अभिषेक उर्फ विकास सिंह,सुनीता सिंह और अनीता सिंह लाठी-डंडों से लैस होकर जबरन घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों को गाली देते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दबंगों ने उनके पति सुधीर सिंह को गंभीर रूप से पीट दिया, जिससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। जब परिवार के लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.