मोतिहारी, मार्च 8 -- हरसिद्धि, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के जागापाकड़ बढ़ईया टोला गांव में चोरों ने एक रिटायर्ड सैनिक के घर का ताला तोड़कर 30 लाख की भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने घर में रखे नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान सहित लगभग 30 लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित रिटायर्ड सैनिक रमाकांत शर्मा 25 फरवरी को इलाज कराने अपनी पत्नी के साथ कोलकाता गए हुए हैं। उनका पुत्र अखिलेश शर्मा पटना में अपने परिवार के साथ रहकर नौकरी करता है। उनका घर बंद था। रविवार की सुबह पड़ोसी जब उनके दरवाजे पर फूल तोड़ने पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया और ग्रामीणों की मदद से डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। साथ ही परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। पूर्व सरपंच बृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.