रिटायर्ड सूबेदार मेजर का बेटा बना लेफ्टिनेंट
बस्ती, सितम्बर 6 -- छावनी। छावनी क्षेत्र के चंदहा गांव निवासी रिटायर्ड सूबेदार मेजर सूर्य प्रताप सिंह के बेटे शिवमेंद्र सिंह चेन्नई की ऑफिसर्स प्रशिक्षण एकेडमी (ओटीए) में शनिवार को आयोजित पासिंग आउट परेड में प्रतिभाग करने के साथ लेफ्टिनेंट बन गए। प्राथमिक शिक्षा कक्षा एक से कक्षा 10 तक आर्मी पब्लिक स्कूल फैजाबाद से हुई। इंटर अवध इंटरनेशनल स्कूल फैजाबाद से किया। स्नातक की पढ़ाई अवध विश्वविद्यालय (फैजाबाद ) अयोध्या से पूरी करके घर पर रहकर तैयारी कर रहे थे। उनका चयन मार्च 2025 में यूपीएससी सीडीई परीक्षा के माध्यम से लेफ्टिनेंट पद के लिए हुआ। लेफ्टिनेंट बनने पर छावनी क्षेत्र सहित गांव के लोगों में खुशी है। शिवमेंद्र सिंह को 16 गढ़वाल राइफल्स बटालियन में तैनाती मिली है। मां शकुंतला देवी ने इसे अनुशासित परिवार के लिए सम्मान और गौरव का विषय बताया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.