पीलीभीत, मार्च 10 -- जहानाबाद,संवाददाता। बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे रिटायर्ड शिक्षक को लिफ्ट देकर कार सवार बदमाशों ने सूनसान इलाके में ले जाकर 23 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बदमाशों ने धमकी देकर शिक्षक को छोड़ दिया। लूट का शिकार शिक्षक ने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची जहानाबाद पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस सीसी कैमरों के माध्यम से लुटेरों की तलाश कर रही है। घटना के खुलासे के लिए जहानाबाद पुलिस के अलावा एसओजी की टीम भी लगी हुई है।कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम कनाकोर निवासी श्याम बिहारी लाल रिटायर्ड शिक्षक हैं। उन्होंने कोतवाली जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि नौ मार्च को सुबह 11 बजे वह खमरिया पुल स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा से बीस हज़ार रुपये निकाल कर घर जाने...