बिहारशरीफ, जून 13 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के मनोहर बिगहा गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक गोपाल प्रसाद ने पुलिस को आवेदन देकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगायी है। आवेदन के अनुसार शुक्रवार की शाम ताड़पर गांव के पास बैठे थे। तभी कंजास गांव के एक आदमी ने उनके साथ गाली-गलौज की। उनकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। (एकंगरसराय से अशोक पांडेय) यह भी पढ़ें- रिटायर्ड शिक्षक ने पुलिस को आवेदन देकर लगायी सुरक्षा की गुहार यह भी पढ़ें- जमीन पर कब्जा करने का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...