मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के अनंत करजा के समीप एनएच 722 पर शनिवार की दोपहर करीब दो बजे बाइक सवार बदमाशों ने सेवानिवृत्त शिक्षक को पत्थर का टुकड़ा थमाकर डेढ़ लाख के गहने उड़ा लिए। मामले को लेकर महम्मदपुर खाजे निवासी रिटायर्ड शिक्षक लक्ष्मीनारायण साहू ने करजा पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि करजा चौक से स्कूटी ठीक करवाकर द्वारिका नाथपुर के रास्ते घर लौट रहे थे। थाने से महज 500 गज की दूरी पर अनंत करजा के समीप पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने रुकने का इशारा किया। रुकते ही बदमाशों ने कड़क आवाज में कहा कि थाने पर रुकने का इशारा किया तो क्यों नहीं रुका। यह भी पढ़ें- जमुई : चोरों ने शिक्षक के घर का ताला तोड़ आठ लाख नकद एवं गहने व कपड़े उड़ाए कहा कि सड़क पर काफी छिनतई की घटनाएं हो रही हैं, इसलिए घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.