मुंगेर, मई 3 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार की रात रिटायर्ड शिक्षक गोपाल सिंह के बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। गृहस्वामी सपरिवार उत्तर प्रदेश में रहते हैं और उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। उनके रविवार तक गांव पहुंचने की उम्मीद है। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला नहीं तोड़ा, जिससे आशंका है कि वे छत के रास्ते घर में घुसे। पांच कमरों में से तीन का ताला तोड़कर ट्रंक और गोदरेज अलमारी से कीमती सामान चुरा लिया गया। शनिवार सुबह छत के कमरे की खिड़की और दरवाजा खुला देख ग्रामीणों को शक हुआ। भतीजा सचिन ने दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर का सामान बिखरा मिला। चोरों ने पड़ोसी सज्जन सिंह के घर में भी घुसने का प्रयास किया, लेकिन सफल न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.