रिटायर्ड शिक्षक के बंद घर से आठ लाख के जेवरात चोरी
सीतामढ़ी, अगस्त 28 -- सोनबरसा। भुतही थाना क्षेत्र के दोस्तिया गांव में चोरों ने सूने घर के चार ताले काटकर पूर्व शिक्षक के घर से करीब आठ लाख रुपये के नकद, जेवरात व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। खास बात यह रही कि चोरों ने बिछावन के नीचे रखी गोदरेज की चाबी ढूंढ निकाली और आराम से गोदरेज खोलकर उसमें रखे जेवरात समेट ले गए। घटना सोमवार और मंगलवार की मध्य रात की बताई जा रही है। सोनबरसा श्री नंदीपत जीतू उच्च विद्यालय के पूर्व शिक्षक अरुणेंद्र प्रसाद अपनी पत्नी सीता कुमारी के साथ इलाज के लिए सोमवार सुबह करीब नौ बजे पटना गए थे। उनके दोनों पुत्र भी बाहर रहते हैं। इस कारण घर पूरी तरह सूना था। बुधवार की रात करीब आठ बजे दंपती घर लौटे तो मुख्य दरवाजे पर लगे चार तालों में तीन कटे और एक टूटा मिला। घर के अंदर प्रवेश करने पर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। पूर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.