फतेहपुर, अप्रैल 14 -- अमौली, संवाददाता। चांदपुर थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव में सोमवार रात हुई चोरी ने इलाके में सनसनी फैला दी। चोर घर में घुसकर अलमारी से करीब 15 लाख के जेवरात समेट ले गए, जबकि पास रखी नगदी सुरक्षित रही और कमरे में सो रही बहू को भनक तक नहीं लगी। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हुसैनाबाद गांव निवासी रामचरन पाल के घर सोमवार की रात चोरों ने धावा बोलते हुए अलमारी में रखे करीब 15 लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। कमरे में सो रही बहू को घटना की भनक तक नहीं लगी। रामचरन ने बताया कि रात में वह घर के बाहर सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी सम्पाता, बेटा सौरभ उर्फ पिंटू और बहू दिव्यांशी अंदर कमरे में सो रहे थे। सुबह पड़ोसियों ने घर का गेट खुला देखा तो रामचरन को जगाया। अंदर जाकर देखा गया कि जिस कमरे में बहू सो रही थी, उसी में रखी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.