औरंगाबाद, मार्च 17 -- दाउदनगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-16 स्थित पूर्वी रामनगर में अज्ञात चोरों ने एक रिटायर्ड शिक्षक के घर से लाखों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली, जबकि आस-पास के दो अन्य घरों में चोरी का प्रयास किया गया लेकिन वहां चोर सफल नहीं हो सके। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पूर्वी रामनगर निवासी रिटायर्ड शिक्षक उमेश चंद्र पाल के घर में देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने कमरे की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गोदरेज तथा बक्सों का ताला तोड़ दिया। इसके बाद गोदरेज और बक्सों में रखे सोना-चांदी के जेवरात एवं नगद रुपए लेकर फरार हो गए। गृहस्वामी उमेश चंद्र पाल ने बताया कि चोरों द्वारा सोने की चेन, कंगन, मंगटीका, झुमका तथा चांदी का कटोरा सहित अन्य कीमती जेवरात चुरा लिए गए। उन्होंने बताया कि रात में घर में जन्मदिन का कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.