औरंगाबाद, मार्च 12 -- हसपुरा प्रखंड के टनकुपी गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक स्व. राम चरितर सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि गुरुवार को भाकपा की ओर से मलहारा गांव में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर बारी-बारी से माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में सीपीआई जिला कार्यकारिणी सदस्य राम एकबाल सिंह, अंचल सचिव चंद्रशेखर सिंह, पूर्व प्रमुख नागेश्वर सिंह, राजद के प्रधान महासचिव अशोक सिंह, जगनरायण सिंह विकल, सुरेश यादव, अरुण कुमार, कामेश्वर यादव, देवनाथ यादव, बालेश्वर राजवंशी, अवध किशोर राम, देव राजवंशी, लोरिक यादव, राज कुमार, योगेंद्र राजवंशी, अशोक यादव समेत दर्जनों लोगों ने एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत शिक्षक को नमन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.