रिटायर्ड शिक्षक की पत्नी से चेन छीनने का प्रयास
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के राहुलनगर में बदमाश ने रिटायर्ड शिक्षक की पत्नी से चेन छीनने का प्रयास किया। बदमाश ने महिला के गर्दन पर जोर से झपट्टा मारा, लेकिन चेन मजबूत होने के कारण टूट नहीं सका और वह बाइक से सड़क पर गिर गई। उनके सिर में गंभीर चोट लगी और वह बेहोश हो गईं। बदमाश बाइक से भाग निकला। किसी तरह महिला को उठाकर घर ले गए। घटना 19 अप्रैल की रात साढ़े नौ से दस बजे के बीच की है। मामले को लेकर राहुलनगर रोड नंबर 15 के गौरीशंकर मिश्र ने प्राथमिकी कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई कर रही है।उन्होंने बताया कि सदातपुर से एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर पत्नी भारती मिश्रा और पोते के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही मुहल्ले में पहुंचे, बाइक सवार एक युवक आया और पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.