रिटायर्ड शिक्षक का एटीएम कार्ड बदल कर उड़ाए 60 हजार रुपये
संतकबीरनगर, मार्च 24 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। गोरखपुर जिले के सहजनवा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक रिटायर्ड शिक्षक का एटीएम कार्ड बदल कर जालसाज ने खाते से 60 हजार रुपये उड़ा दिया। मामले की जानकारी होने पर शिक्षक के होश उड़ गए। पूरी घटना बैंक के एटीएम के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। सोमवार को पोते के साथ साइबर क्राइम थाने पहुंच कर पीड़ित रिटायर्ड शिक्षक ने पूरा वाकया बताया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।गोरखपुर जिले के सहजनवा क्षेत्र के भरपही गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक देवेंद्र नाथ मिश्रा पुत्र स्वर्गीय हरिवंश मिश्रा ने बताया कि वह पीपीगंज के एक इंटर कॉलेज में संस्कृत विषय के प्रवक्ता थे। वर्ष 2013 में सेवानिवृत्त हुए थे। उन्हें पेंशन मिलती है। जिसे जरूरत के हिसाब से एटीएम से निकालते हैं। उनके गांव से मगहर नजदीक है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.