बरेली, फरवरी 16 -- हाफिजगंज। रिटायर लेखपाल के नाली निर्माण को गलत कहने पर ग्राम प्रधान ने उन पर चप्पल से हमला कर दिया। रिटायर्ड लेखपाल ने ग्राम प्रधान पर जातिसूचक प्रयोग करने हमला करने की तहरीर हाफिजगंज थाने में दी है। थाना हाफिजगंज के गांव खोह निवासी सेवानिवृत लेखपाल बल्देव प्रसाद ने थाने पर दी तहरीर में कहा है कि वह गांव में एक परचूनी दुकान पर बैठे थे। जहां पर प्रधान की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों को लेकर चर्चा हो रही थी। जिस पर उसने नाली के बारे में कहा। इसी बात पर ग्राम प्रधान वहां पर आ गए। आरोप है कि तभी ग्राम प्रधान ने जातिसूचक गालियां दीं और चप्पल से उन पर हमला कर दिया। ग्राम प्रधान विनय कुमार ने बताया कि राजनैतिक प्रतिद्वंदिता में झूठी शिकायत की गई है। थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि जांच कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्...