सिमडेगा, जनवरी 31 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के द्वारा शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पथ निर्माण विभाग में लेखा लिपिक के पद पर कार्यरत अजय कुमार चौधरी के सेवानिवृत होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित विभाग के ईई राजीव कुमार सिंह ने अपने संबोधन में सेवानिवृत लिपिक के कार्यो की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल एवं सुखद भविष्य की कामना की। मौके पर संघ के जिला सचिव सुशील कुमार सिंह ने भी अपने संबोधन में कहा कि अजय कुमार चौधरी की कमी संघ को हमेशा खलेगी। अजय चौधरी एक कुशल व्यक्ति है जो सभी को साथ लेकर चलते थे। उन्होंने भी उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर अपने विदाई की बेला में भावुक होते हुए अजय कुमार चौधरी ने भी कहा कि जिले में उन्हें जो प्यार मिला है उसे वे कभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.