झांसी, फरवरी 13 -- झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। बैंक से रुपए निकालकर घर जा रहे रिटायर्ड रेल कर्मचारी से सीपरी बाजार पुल के नीचे डिग्गी से लाखों रुपए पार हो गए। दिन-दहाड़े हुई घटना के बाद दहशत फैल गई। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। झांसी के रोशन लाल रिटायर्ड बैंक कर्मी हैं। उनके परिवार में शादी की तैयारियां चल रही हैं। इसको लेकर शुक्रवार को वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मैन ब्रांच से रुपए निकालने गए थे। उन्होंने बताया कि साढ़े पांच लाख 55 हजार रुपए निकालकर स्कूटी की डिग्गी में रखकर घर जा रहे थे। रास्ते में सीपरी बाजार रेलवे ब्रिज के नीचे सब्जी लेने रुके और भूलवश स्कूटी में चाबी लगी छोड़ दी। जब वह सब्जी लेकर वापस लौटे तो देखा कि स्कूटी की डिग्गी खुली थी। उसमें रखी पूरी रकम गायब थी। घटना के बाद वह एकदम सदमे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.