कौशाम्बी, दिसम्बर 16 -- सैनी थाना क्षेत्र के थुलबुला गांव निवासी देवदत्त विश्वकर्मा पुत्र देशराज विश्वकर्मा रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी हैं। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने बेटे पवन विश्वकर्मा के साथ सिराथू स्थित एसबीआई की शाखा पहुंचे। बैंक में उन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति से अपने खाते का चेक भरवाया। जबकि, साथ रहा उनका बेटा खुद पढ़ा-लिखा है। बहरहाल, बैंक से तीन लाख रुपये नकद निकालकर रुपये बाइक की डिग्गी में रख लिए। पिता-पुत्र घर लौटते समय सैनी नहर के पास स्थित एक सरिया-सीमेंट की दुकान पर रुके और बाइक को सड़क के दूसरे किनारे खड़ा कर करीब 15 मिनट तक दुकानदार से बातचीत करते रहे। इसके बाद वे घर पहुंच गए। घर के अंदर जाने के कुछ देर बाद देवदत्त को ध्यान आया कि उन्होंने बाइक से रुपये नहीं निकाले हैं। जब बाहर आकर डिग्गी खोली तो उसमें रुपये नहीं थे। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.