चंदौली, फरवरी 4 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। रेलवे इंडियन इंस्टीटयूट कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन सभागार में बीते सोमवार की देर शाम समापक भुगतान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जनवरी माह में रिटायर्ड 66 रेलकर्मियों को 33,98,65,419/- का समापक भुगतान सौंपा गया। इस क्रम में मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने विदाई दी। समारोह के आयोजन पर समापक भुगतान का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। वित्तीय प्रबंधन, बीमा, डिजिटल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। अपने संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने सेवानिवृत कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी। कहा रिटायर्ड रेलकर्मी जीवनभर मेहनत के बाद मिले धन को सुरक्षित रखने के साथ ही सही सदुपयोग करें। इस दौरान स्वस्थ रहने के लिए कसरत के साथ ही अपने आप को व्यस्त रखें। इससे बीमारी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.