रिटायर्ड महिला प्रिंसिपल 24 दिन डिजिटल अरेस्ट, इतना डराया डॉक्टर बेटे को भी सच नहीं बता सकीं; 73 लाख ठगे
देहरादून, सितम्बर 8 -- साइबर ठगों ने देहरादून में रिटायर महिला प्रिंसिपल को करीब 24 दिन तक डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर 73.60 लाख ठग लिए। खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच-सीबीआई का अफसर बताकर ठगों ने महिला को घर में ही रहने को मजबूर कर दिया। अब इस मामले में सोमवार को साइबर अपराध थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। ठगों ने बीती आठ अगस्त को पहली बार महिला को फोन किया था। उन्होंने पीड़िता को डराते हुए कहा कि उनके पहचान पत्र पर लिए गए सिम कार्ड का इस्तेमाल कर करोड़ों रुपये का घपला किया गया है। इसके बाद जांच और क्लीयरेंस के नाम पर ठगों ने अलग-अलग बैंक खातों में 73.60 लाख रुपये जमा करा लिए। ठगों ने झांसा दिया था कि जांच पूरी होने तक यह रकम आरबीआई के पास सुरक्षित रहेगी। इसी खौफ के साये में आठ से 31 अगस्त तक महिला 'डिजिटल अरेस्ट' रहीं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.