रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर चोरी करने वाले पुलिस पकड़ से दूर
मेरठ, जून 23 -- रिटायर्ड बैंक मैनेजर के मकान में 25 लाख की चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस दो दिन बाद भी पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई थी, जिसमें एक बदमाश बल्लियों के सहारे बाउंड्री वॉल कूदकर घर के अंदर जाते दिखा था। नौचंदी क्षेत्र के सेंट्रल मार्केट सेक्टर पांच स्थित इस्कॉन मंदिर के पास रिटायर्ड बैंककर्मी राजकुमार खुराना के मकान पर शनिवार रात एक बदमाश खिड़की का गेट काटकर मकान में घुस गया। चोर घर से सोने-चांदी के 25 लाख के जेवरात चोरी कर ले गया। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर का सामान बिखरा मिला और अलमारियों के ताले टूटे थे। यह भी पढ़ें- घर में घुसे चोर लैपटॉप और नगदी लेकर फरार यह देख परिवार के होश उड़ गए। उधर, एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.