सीतामढ़ी, मार्च 29 -- पुपरी। साइबर अपराधियों के निशाने पर विधुत उपभोक्ता आ चुके है। मीटर रीडिंग के बहाने फोन पर डिमांड पर एक सौ रुपए भेजने के बाद बैंक खाता शून्य हो जा रहा है। पुपरी राजबाग मुहल्ला निवासी रिटायर्ड बैंक मैनेजर इंद्रकुमार झा के बैंक खाता से साइबर अपराधी ने 30 हजार रुपए उड़ा दिए हैं। जानकारी के अनुसार इंद्रकुमार झा के मोबाइल पर फोन आया कि आपका विधुत मीटर रीडिंग करना है। एक सौ रुपए ऑनलाइन भेजें। उसने खाता से एक सौ रुपए भेज दिया। फिर कुछ देर बाद मोबाइल पर 30 हजार रुपए निकासी का मैसेज पहुँच गया। घटना से हतप्रभ इंद्रकुमार झा ने स्थानीय व साइबर थाना में घटना के बारे में शिकायत की है। गौरतलब है कि इससे पूर्व पुपरी के जैतपुर मुहल्ला निवासी धीरज कुमार गुप्ता के बैंक खाता से साइबर अपराधियों ने मीटर रीडिंग के बहाने 04 लाख 71 हजार सात सौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.