रिटायर्ड बैंक अधिकारी के बंद घर से लाखों की संपत्ति चोरी
मुजफ्फरपुर, मई 13 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजीमोहम्मदपुर थाने के सादपुरा धनुखर टोला स्थित कामेश्वरी नगर में चोरों ने रिटायर्ड बैंक अधिकारी नवीन प्रसाद के बंद घर को निशाना बनाया है। चोर घर से लाखों की संपत्ति ले गए हैं। पीड़ित रिटायर्ड बैंक अधिकारी पिछले तीन माह से पत्नी के इलाज के सिलसिले में मुंबई में हैं।जानकारी के अनुसार, चोर घर के पीछे की खिड़की का ग्रिल तोड़ कमरे में दाखिल हुए। घर में घुसकर इत्मीनान से हर कमरे की तलाशी ली। फिर गोदरेज व अन्य अलमारियों का लॉक तोड़ सोने-चांदी के गहने व नकदी ले गए। नवीन प्रसाद के छोटे भाई जब मकान की सुधि लेने पहुंचे, तब चोरी का खुलासा हुआ।घटना की सूचना पर काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच जांच की। पुलिस का कहना है कि पीड़ित नवीन प्रसाद के मुंबई से लौटने के बाद ही कितने की संपत्ति चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.