बुलंदशहर, अप्रैल 2 -- बुलंदशहर के मोहल्ला साठा में पुरानी रंजिश के चलते सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी और उनके परिवार पर आरोपियों ने घर में घुसकर चाकू और लाठियों से हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग के पुत्र और पुत्रवधू को गंभीर चोटें आई हैं। घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।72 वर्षीय रमेश चंद्र ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि वह एसबीआई से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उनका पड़ोस में रहने वाली मंजू से मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश में मंजू और उसका पुत्र राहुल आए दिन उन्हें जान से मारने की धमकी देते रहते हैं। पूर्व में भी राहुल के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई हो चुकी है। एक अप्रैल को पीड़ित ने मंजू को अपनी लाइन से बिजली का तार डालने से मना किया। आरोप है कि इस पर मंजू भड़क गई और उसने अपने पुत्र राहुल और स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.